जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जगतपुरा रेल्वे फाटक से सी.बी. आई. फाटक के मध्य रेल्वे ट्रैक के पास सरकारी भूमि, एन आर आई सर्किल से वी. आई. टी. कॉलेज की तरफ रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया। श्याम नगर के भूखण्ड संख्या ई-32, ई-33 में सेटबैक कवर कर किए गये अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर राहुल कोटोकी ने बताया कि प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा आज दिनांकः 12.08.2025 को जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जगतपुरा रेल्वे फाटक से सी.बी. आई. फाटक के मध्य रेल्वे ट्रैक के पास सरकारी भूमि पर करीब 50 स्थानों पर अतिक्रमण कर बनाई गई झुग्गी-झोपडियां, टीनशेड, तिरपाल, बास-तम्बू, छप्पर पौश, थडियां, होडिंग, साईन बोर्ड, टेबल कुर्सियां इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को आज जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित एन.आर.आई. सर्किल से वी.आई.टी. कॉलेज की तरफ रोड़ सीमा पर अतिक्रमण कर मार्बल व्यापारियों द्वारा मार्बल पत्थर, पट्टीयां इत्यादि लगाकर रास्ता अवरूद्ध किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा आज दिनांक 12.08.2025 को जोन-05 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित श्याम नगर के भूखण्ड संख्या ई-32, ई-33 में 10-10 फिट सैटबैक कवर कर अवैध निर्माण किये जाने पर आज जोन-05 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी, लोखण्डा मशीन व मजदूरों की सहायता से नियमानुसार ध्वस्त किया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-09, 05 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबरगार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर राहुल कोटोकी ने समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रवर्तन संबंधित शिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 0141 2575151 पर 24×7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल बबमण्रकं/तंरंेजींदण्हवअण्पद मदवितबमउमदजण्रकं/तंरंेजींदण्हवअण्पद पर अवैध निर्माण/ कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की शिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।
श्याम नगर के भूखण्ड संख्या ई-32, ई-33 में सेटबैक कवर कर किए गये अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
