By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ ने दिया निर्देश, देश के सभी स्टेशनों पर लगाए जाएं स्वच्छता चौपाल
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ ने दिया निर्देश, देश के सभी स्टेशनों पर लगाए जाएं स्वच्छता चौपाल
Jaipur

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ ने दिया निर्देश, देश के सभी स्टेशनों पर लगाए जाएं स्वच्छता चौपाल

RMT network
Last updated: October 14, 2024 6:31 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

स्वच्छता चौपाल के माध्यम से समावेशिता एवं ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा जैसे मुद्दों दिया जाएगा ध्यान
जयपुर। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान 4.0 के तहत रेलवे में स्वच्छता अभियान की सफलता हेतु रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने सभी महाप्रबंधकों एवं मंडल रेल प्रबंधकों को निर्देश दिया कि विशेष अभियान 4.0 के तहत देश के सभी स्टेशनों पर स्वच्छता चौपाल लगाए जाएं। चौपाल में जन प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय के प्रतिनिधियों के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित कर स्टेशन की स्वच्छता में बेहतरी हेतु सुझाव लिए जाएं जिससे स्वच्छता अभियान में जन भागीदारी को सुनिश्चित किया जा सके।
इस बैठक में रेलवे बोर्ड की सचिव अरूणा नायर, कार्यकारी निदेशक पब्लिक ग्रिवांसेज रत्नेश झा एवं समस्त जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों की उपस्थिति रही। इस दौरान रत्नेश झा द्वारा आगामी कार्यों व उद्देश्यों के संबंध में भी रेलवे अधिकारियों के साथ जानकारी साझा की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता चौपाल के माध्यम से समावेशिता को प्राथमिकता देते हुए कार्यस्थलों की स्वच्छता एवं ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा जैसे मुद्दों पर ध्यान देना है।
इस विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत दक्षता को बढ़ाते हुए संचालन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया जा रहा है, जिससे समय एवं लागत दोनों में कमी आएगी। डेटा प्रबंधन में सुधार के साथ, डेटा संग्रह, विश्लेषण और भंडारण की प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा रहा है। डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से जानकारी और सेवाओं की सुलभता बढ़ाई जा रही है, जो नवाचार नए व्यावसायिक मॉडलों एवं सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। इसके अतिरिक्त ऑटोमेशन (Automation) से विभिन्न कार्यों में तेजी व कुशलता लाने में मदद मिलेगी। विशेष अभियान 4.0 का दूसरा चरण 2 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता है, जिसके तहत यात्रियों के साथ सीधा संवाद कर उन्हें साफ-सफाई, रेलवे सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, यात्रियों व स्थानीय जनता से संबंधित सुविधाओं, समस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर भारतीय रेल उनमें सुधार की ओर अग्रसर होगा।
इसके तहत सभी नोडल अधिकारियों एवं रेलवे अधिकारियों को विशेष अभियान 4.0 की सफलता हेतु सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय रेल के बेहतरीन प्रदर्शन व उच्च मानक को स्थापित करना है।
विशेष अभियान 4.O के पहले चरण (13 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024) के अंतर्गत लंबित मामलों का निपटान पर ध्यान दिया गया था। जबकि, दूसरे चरण (2 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024) में स्वच्छता में जन भागीदारी पर जोर दिया जाएगा।
रेल चौपाल यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी जो यात्रियों को सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक करेगी। साथ ही, यह सामुदायिक संवाद का एक मंच प्रदान करता है, जहाँ यात्री अपनी समस्याएँ तथा सुझाव सीधे रेलवे अधिकारियों से साझा कर सकते हैं। इससे समस्या समाधान की प्रक्रिया को भी त्वरित बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, स्थानीय व्यापारियों एवं अन्य हितधारकों के बीच संवाद को बढ़ाते हुए नेटवर्किंग के अवसर निर्मित होंगे। अंततः, रेल चौपाल से सतत विकास पहलों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे यात्रियों व स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के संबंध में भारतीय रेल निरंतर प्रतिबद्धता दिखा रही है। इसी उद्देश्य से, स्वच्छता चौपाल एवं इस विशेष अभियान 4.0 के माध्यम से रेलवे न केवल स्वच्छता के उच्च मानकों को स्थापित कर रही है अपितु जन भागीदारी को भी सुनिश्चित कर रही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘कैच द रेन’ कैम्पेन से जल संचय को मिलेगा बढ़ावा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Next Article बाबर आज़म और शाहीन अफ़रीदी को पाकिस्तान के टेस्ट टीम से बाहर किया गया

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332327
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्योहारी सीजन में साफ-सफाई और सजावट के दिए विशेष दिशा-निर्देश
देश का प्रत्येक नागरिक एक सैनिक है- कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़
भारत–चीन व्यापार साझेदारी को मजबूती देने के लिए एकोलाइट टेक्नोलॉजीज़ और कॉमर्स चेंबर ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड, गुआंगझोउ, चाइना के बीच रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
29 अगस्त को होगा रोजगार सहायता शिविर का आयोजन
साइकिल चलाना पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के लिए लाभदायक- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account