जयपुर। आयुर्वेद विभाग 15 जनवरी से 18 जनवरी तक राज्य स्तरीय विशाल आरोग्य मेला- 2026 शिल्प कला केंद्र, जेकेके में आयोजित कर रह है।
आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा ने मेले की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं। मेला नोडल अधिकारी डॉ. बत्तीलाल बैरवा (अतिरिक्त निदेशक, आयुर्वेद विभाग, जयपुर संभाग) ने बताया की मेले की पूर्ण तैयारियाँ कर ली गई है।
इस राज्य स्तरीय आरोग्य मेले का शुभारंभ 15 जनवरी को उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा करेंगे। उद्घाटन समारोह में सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, विधायकगण कालीचरण सर्राफ, बालमुकुंद आचार्य, गोपाल शर्मा, पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर तथा आयुष विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार (आईएएस), आयुष विभाग के उप शासन सचिव इन्द्रजीत सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
आरोग्य मेले में आयुष विभाग द्वारा आयुष की विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी आमजन को दी जाएगी। मेले में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिढ्ढा एवं होम्योपैथी पद्धतियों की निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, जनसामान्य के लिए आयुष औषधियों की प्रदर्शनी एवं आयुष आधारित जीवनशैली परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।
यह विशाल आरोग्य मेला आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। आयुर्वेद विभाग जयपुर के सहायक निदेशक व मेले के प्रेस मीडिया प्रभारी डॉ.लक्ष्मण सैनी ने यह जानकारी दी।
राज्य स्तरीय विशाल आरोग्य मेला- 2026 15 से 18 जनवरी तक जवाहर कला केंद्र में
