जयपुर। रेलवे द्वारा आगामी त्यौहरों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
01411/01412, पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे ( द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल गाडी संख्या 01411, पुणे- सांगानेर (द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.09.25 से 06.11.25 तक (13 ट्रिप) पुणे से प्रत्येक गुरूवार व रविवार को 09.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार व सोमवार को 07.40 बजे सांगानेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 01412, सांगानेर-पुणे (द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.09.25 से 07.11.25 तक (13 ट्रिप) सांगानेर से प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को 11.35 बजे रवाना होकर शनिवार व मंगलवार को 09.30 बजे पुणे पहुॅचेगी। इस गाडी में 04 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 06 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होगें।
01405/01406, पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल गाडी संख्या 01405, पुणे- सांगानेर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.09.25 से 07.11.25 तक (07 ट्रिप) पुणे से प्रत्येक शुक्रवार को 09.45 बजे रवाना होकर शनिवार को 07.40 बजे सांगानेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 01406, सांगानेर-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.09.25 से 08.11.25 तक (07 ट्रिप) सांगानेर से प्रत्येक शनिवार को 11.35 बजे रवाना होकर रविवार को 09.30 बजे पुणे पहुॅचेगी। इस गाडी में 04 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 06 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होगें।
यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे सुपरफास्ट 2 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
