जयपुर । 3 अगस्त को इस वर्ष स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा सोटो एवं नोटो द्वारा अंगदान-जीवन संजीवनी अभियान चलाया जा रहा है। इस मनाएं जाने वाले राष्ट्रीय अंगदान दिवस सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम की कडी में 28 जुलाई 2025 को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निगम के मुख्यालय के अधिकांश अधिकारी एवं निगम की समस्त ईकाईयों के प्रबन्धक एवं अन्य कार्मिक विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे ।
एमएफजेसीएफ संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा अंगदान के महत्व प्रक्रिया जुडी भ्रांतियों के सम्बंध में बताया एवं जानकारी दी गई की कैसे एक व्यक्ति की मृत्यु उपरान्त भी आठ लोगों को जीवनदान दे सकता है । जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकतानुसार अंग मिल सके और वे अपना सामान्य जीवन जी सके । उक्त अभियान से मरने के बाद भी जीवन देने की भावना को प्रोत्साहित करता है । खोने के दर्द का दूसरों को जीवन देने के सूकून में बदल देता है क्योंकि जब एक दिल रूकता है तब कोई दूसरा फिर से धडकता है अंगदान अमरता की ओर पहला कदम है ।
निगम के समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों द्वारा उक्त जागरूकता अभियान के माध्यम से अंगदान प्रक्रिया को बारीकि से जाना तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यकता पडने पर कार्यक्रम का हिस्सा बनने हेतु आश्वस्त भी किया गया ।
मृत्यु के बाद भी जीवनदान अंगदान की जागरूकता के लिये राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
