नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 18′ के प्रीमियर नाइट का धमाकेदार आगाज हो चुका है। पहले दिन सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स का स्वैग से स्वागत किया। इस बार के सीजन में विवियन डिसेना से लेकर शिल्पा शिरोडकर तक ने शिरकत की है। सभी कंटेस्टेंट्स के बीच ‘अनुपमा’ की पाखी यानी मुस्काम बामने ने भी शिरकत की।
‘बिग बॉस 18’, मुस्कान बामने का पहला रियलिटी शो है। इस शो में वह कितने दिन टिक पाएंगी, यह तो आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा। एक्ट्रेस का सिद्धार्थ कनन के यूट्यूब चैनल से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने बारे में ढेर सारी बातें की हैं। मुस्कान ने बताया कि उन्होंने क्यों अनुपमा शो छोड़ा और रुपाली गांगुली के साथ उनके संबंध कैसे हैं।
सलमान खान के शो का हिस्सा बन चुकीं मुस्कान ने ‘बिग बॉस 18’ में अपनी रणनीति, ताकत और कमजोरियों पर बात की। उन्होंने बिग बॉस 18 में आने की अपनी वजह का खुलासा किया। मुस्कान ने कहा, ”मैंने बहुत सारे टीवी किए, लेकिन कोई रियलिटी शो नहीं किया है और इसलिए मैंने सोचा कि चलो एक बार इसे आजमाते हैं। मुझे यह करना पड़ा क्योंकि यह एक बहुत बड़ा अवसर है।”
मुस्कान ने कहा कि वह जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करतीं, लेकिन ज्यादा झगड़े भी नहीं हुए हैं। वह बिग बॉस 18 में नए दोस्त बनाने और नए अनुभव के लिए जा रही हैं। मुस्कान से पूछा गया कि उन्होंने जब अनुपमा शो छोड़ने का फैसला किया, तो को-स्टार्स का कैसा रिएक्शन था। एक्ट्रेस ने बताया कि सभी एक्टर्स का एक ग्रुप है। उसी में उन्होंने मैसेज ड्रॉप किया कि वह इस शो को आगे कन्टिन्यू नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी से बधाई संदेश मिला।
मुस्कान बामने ने ज्वाइन किया ‘बिग बॉस 18’
