जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में निर्माण शाखा से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें वार्डो में किये जा रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त पशु प्रबंधन श्री मुकुट सिंह, वित्तीय सलाहकार सुनील सोनी, अधीक्षण अभियन्ता नितिन शर्मा, उद्यानविज्ञ सहित समस्त जोन एवं मुख्यालय अधिशाषी अभियन्ता मौजूद रहे।
महापौर ने वार्डों में किये जा रहे विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी प्रगति रिपोर्ट ली। बैठक में महापौर ने अधिकारियों को सख्त लहजे़ में कहा कि विकास कार्यों में गति लाई जाये। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण रूप से तय समय में किये जाये।
बैठक में महापौर ने रामनिवास बाग में स्पोर्ट्स एकेडमी विकसित करने, उद्यान के विकास कार्यों को करने एवं सड़कों की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही तिलक नगर सामुदायिक केन्द्र के कैम्पस में उपलब्ध खाली भूमि पर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाये जाने, निगम मुख्यालय के कैम्पस गार्डन एरिया में ट्रिपल बेसमेन्ट पार्किंग बनाये जाने, यूएलबी क्लब निर्माण, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए अटल स्मृति उद्यान, अटल क्लब बनाने, पार्क सौन्दर्यीकरण, 8 वर्ष तक के आयु के बच्चों के लिए मानसरोवर में एक्सक्लूसिव चिल्ड्रन पार्क विकसित करने के संबंध में सबंधित अधिकारी से जानकारी ली तथा शीघ्र ही कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिये।
बैठक में उपायुक्त पशुप्रबंधन को निर्देश दिये कि आश्रयहीन गौवंश को हिगौनिया गौ-पुनर्वास केन्द्र में भिजवाये जाने के निर्देश दिये साथ ही दानदाताओं से हरा चारा कलेक्ट कर गौशाला भिजवाने के लिये भी निर्देश किया गया। जिससे की आमजन द्वारा गौवंश को सड़कों पर हरा चारा नहीं डाला जावें जिससे की सड़कों पर गंदगी नहीं फैंले और पशुओं की दुर्घटनाओं पर भी रोक लग सके।
महापौर ने अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिये
