यंग कंट्री अवार्ड से किया सम्मानित, एक लाख व प्रशस्तिपत्र किया भेंट
नई दिल्ली। डाइनामाइट न्यूज़ यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड 2025 नई दिल्ली के प्रतिष्ठित द कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में देश और दुनिया की दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।
देश में बदलाव और उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान की रूमा देवी को सम्मानित करते हुए केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बहन रूमा देवी ने बहनो व बेटीयों को भारत के पारंपरिक कारीगरी में कौशल विकास प्रदान करते हुए विरासत को सम्भाल कर रखा जिसके लिए वो साधुवाद की पात्र है। रूमा देवी के साथ मनु भाकर व दिव्या देशमुख को सम्मानित करने के लिए इस खास अवसर पर भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश राजेश बिंदल, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन जस्टिस श्रीमती रंजन देसाई, वन नेशन वन इलेक्शन समिति के सदस्य संजय कोठारी, चेयरपर्सन आदरणीया श्रीमती रानी टिबड़ेवाल, डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश, सांसद लहर सिंह सिरोया, भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश सिंह, सुशील टिबड़ेवाल तथा कई दिग्गज पत्रकार उपस्थित रहे।
इस समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल थे, जबकि भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी.वाई. चंद्रचूड़ ने बतौर की-नोट स्पीकर कार्यक्रम में शिरकत की। इनके अलावा सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज राजेश बिंदल और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डाइनामाइट न्यूज़ के फाउंडर एवं एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश और चैनल की चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल मौजूद रहे। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के खचाखच भरे स्पीकर्स हॉल में उस समय लगातार तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी जब देश में उल्लेखनीय योगदान और सामाजिक बदलाव के लिए तीन युवा प्रतिभाओं को ‘यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया।
संघर्ष से सफलता के शिखर तक पहुंचने वाली हजारों महिलाओं की प्रेरणास्रोत एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक अंतरराष्ट्रीय वक्ता रुमा देवी, पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में दो पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाशाली शूटर मनु भाकर, और भारत की युवा शतरंज ग्रैंडमास्टर, महिला शतरंज ओलंपियाड में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतने वाली दिव्या देशमुख को ‘यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया।
विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल और एक-एक लाख रुपये नकद प्रदान किए गए। ऐसे सम्मान और प्रोत्साहन महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
