जयपुर। भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने आज अपना 117वां स्थापना दिवस मनाया। बैंक के 117वें वर्ष की थीम है ” Trusted Today, Transforming Tomorrow’, जो ग्राहकों हेतु आज के विश्वास और भरोसे के साथ भविष्य की बैंकिंग को उपलब्ध कराना है।
बैंक की स्थापना दूरदर्शी और समाज सुधारक महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III द्वारा की गई थी। 1908 में बड़ौदा के मांडवी में स्थापित की गई पहली शाखा से, बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज खुद को देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के रूप में स्थापित कर लिया है। 17 देशों में नेटवर्क के साथ बैंक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज की है।
इस मौके पर, बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय, जोधपुर द्वारा मोटर साईकिल रैली, वृक्षारोपण कार्यक्रम(501 पौधे) व एम्स जोधपूर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया एवं साथ ही कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत एम्स में 10 आईसीयू बैड भी उपलब्ध कराये गए। इस अवसर पर सेवा निवृत्त स्टाफ सदस्यों का क्षेत्रीय प्रमुख विवेक सिंघल के द्वारा स्वागत किया गया।
इस मौके पर जोधपुर क्षेत्र के स्टाफ सदस्य, सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार माहेश्वरी, उपक्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार और विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत महाप्रबंधक एम एस चौहान जी की गौरवमय उपस्थिति रही।
बैंक ऑफ बड़ौदा जोधपुर क्षेत्र द्वारा बैंक के 117 वें स्थापना दिवस का आयोजन
