By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित होगा भारत- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित होगा भारत- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
Jaipur

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित होगा भारत- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

RMT network
Last updated: September 18, 2024 7:58 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं अजमेर जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीसरा स्वर्णिम कार्यकाल चल रहा है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से आरम्भ हुए स्वच्छता सेवा पखवाडे के अन्तर्गत 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा संगोष्ठियां व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। सेवा पखवाड़ा हर जिले, हर गांव तथा हर गली में मनाया जाएगा। हम सभी को सेवा पखवाड़ा निर्धारित गतिविधियों के साथ मनाना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ एवं मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन मंगलवार को अजमेर में हुआ। इस अवसर पर राज्य स्तर से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वर्चुअली जुड़कर नव नियुक्त सरकारी कार्मिकों से संवाद किया तथा नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने जवाहर रंगमंच में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर स्वच्छता सेवा पखवाड़े की शुरूआत की तथा मां वाउचर योजना के तहत महिलाओं को कार्ड प्रदान किए। इसके अतिरिक्त करोड़ो रूपए के विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का शुभारम्भ भी किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उनके कठिन परिश्रम से नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने हम सभी को 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने में हम सब को भागीदार बनना है। आज वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा है। विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर खुले हैं। महिलाओं को सुरक्षा मिली है तथा बालिकाओं का भविष्य उज्ज्वल हुआ है। मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का दृढ़ संकल्प लिया है। सनातन संस्कृति को संरक्षण मिला है। आज भारत डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने अजमेर जिले की श्रीमती मंजू, श्रीमती निकिता और श्रीमती पूनम को मां वाउचर कार्ड देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से रेल, हवाई यात्रा के साथ-साथ सड़क परिवहन भी सुरक्षित और सुदृढ़ हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास के साथ ही पर्यावरण को भी विशेष महत्व दिया है। एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान चलाकर प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया है। हम सब सामूहिक रूप से पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेंगे। सेवा करने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ग, हर व्यक्ति के विकास को ध्यान में रखकर कार्य करते हैं। सबको साथ लेकर चलने की भावना के साथ सबका विकास करने के लिए संकल्पबद्ध है। हमें समाज के लिए कुछ करने का चिंतन करना चाहिए। समाज की सेवा करने से आत्मिक शांति मिलती है। समाज को सशक्त बनने से ही देश सशक्त बनेगा।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रधानमंत्री मोदी के चिरायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि अब भारत का नाम पूरे विश्व में सम्मान से लिया जाता है। मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएंगे। अजमेर की स्वच्छता ग्रेडिंग में सुधार की आवश्यकता है। राज्य सरकार ने अजमेर के विकास के लिए आईटी पार्क, शिक्षा के क्षेत्र में आयुर्वेद विश्वविद्यालय तथा इंजीनियरिंग कॉलेज को आरआईटी में क्रमोन्नत करके विभिन्न सौगातें दी है। लेपर्ड सफारी की सौगात भी मिलेगी। हम सभी मिलकर अजमेर के सर्वांगीण विकास के भागीदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 600 करोड़ रूपए केवल पानी के लिए आवंटित किए हैं। इससे अजमेर जिले को लाभ मिलेगा। अधिकारियों व कर्मचारियों को केवल वेतनभोगी ही नहीं बनना है। सेवा भाव से कार्य करते रहना है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जेडीए द्वारा त्वरित गति से किया जा रहा है पेच रिपेयर कार्य
Next Article अभ्यर्थी भ्रमित न हो, नियमानुसार ही जारी किया गया है आरएएस भर्ती 2024 का विज्ञापन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332269
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

शहीदों को नमन: राजस्थान पुलिस 21 को मनाएगी पुलिस शहीद दिवस
यह फिल्म मनोरंजन के लिए है, गंभीरता से न लें
गृह रक्षा T-20 क्रिकेट: फाइनल में बीकानेर ने अजमेर को दी मात
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव-2024, 7 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के अंतिम 48 घंटे के लिए दिशा-निर्देश जारी
कांग्रेस की एक और साजिश नाकाम, गहलोत द्वारा भाजपा कार्यकर्ता पर चलाए गए झूठे मुकदमों का सच आया सामने– मदन राठौड़
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account