जयपुर। क्षेत्रीय दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र (आरटीटीसी), बीएसएनएल, जयपुर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित पीएम विकास (प्रधान मंत्री विरासत का संवर्धन) योजना के अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 दिसंबर से प्रारंभ किया जा रहा है। क्षेत्रीय दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र के सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है तथा इसमें बीएसएनएल के अनुभवी इंडस्ट्री विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
इस पहल का उद्देश्य मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं को रोजगारोन्मुख तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर नई तकनीकों में दक्ष बनाना है, जिससे उन्हें दूरसंचार क्षेत्र में बेहतर रोजगार अवसर मिल सकें। योजना के अनुसार, कुल सीटों में से 33% सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जिससे तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलता है। प्रशिक्षण हेतु ब्रॉडबैंड नेटवर्क तकनीशियन, वायरलेस नेटवर्क तकनीशियन के कोर्स उपलब्ध होंगे । प्रशिक्षण की अवधि 600 घंटे (प्रति दिन 6 से 8 घंटे), पात्रता 12वीं पास या तीन वर्षीय डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष के छात्र, प्रत्येक प्रशिक्षु को रु. 2,000 प्रति माह (यह सिर्फ़ उन्हीं प्रशिक्षु को दिया जाएगा जो 70% आधार आधारित अटेंडेंस के साथ पूरा कोर्स अटेंड करेंगे) स्टाइपेंड दिया जाएगा । प्रशिक्षण RTTC, BSNL, रोड नंबर 14, वीकेआई एरिया, जयपुर- 302013 पर दिया जाएगा।
पीएम विकास योजना के अंतर्गत बीएसएनएल द्वारा निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण 29 दिसंबर से
