कार्यवाही के दौरान मौके पर ही 6 बकायादारों द्वारा जमा करवाई गई राषि, एक दिन में वसूले 40 लाख रूपये
जयपुर। नगर निगम आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार उपायुक्त मालवीय नगर जोन मुकुट सिंह के नेतृत्व में 12 सम्पत्तियों पर नगरीय विकास कर बकाया होने पर कुर्क की कार्रवाई की गई जिसमें 6 सम्पत्तिधारकों द्वारा 40 लाख रूपये की राशि मौके पर ही जमा करवाया तथा 6 सम्पत्तियों को सीज किया गया। उपायुक्त मुकुट सिंह ने बताया कि मालवीय नगर जोन द्वारा बकायाकर दाताओं को नगरीय विकास कर के बिल भिजवाये गये एवं कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिषं सम्पर्क के भी बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं कराने वाले सम्पत्तिधारकों को जोन कार्यालय नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 130 के तहत मांग नोटिस जारी करने के पष्चात् धारा 131 के तहत वारंट जारी किये गये। जिसके परिणाम स्वरूप जोन कार्यालय राजस्व टीम एवं पुलिस जाब्ता के साथ 12 सम्पत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई जिसमें 6 सम्पत्तिधारकों द्वारा मौके पर राषि जमा करवाई गई।
कार्यवाही के दौरान राजस्व अधिकारी मालवीय नगर जोन पवन कुमार मीणा, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार पारीक, एवं सहायक राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र शर्मा एवं राजस्व टीम मौजूद रही।
इन सम्पत्तियों को किया सीजः-
LALIT KUMAR JAIN S.O/S.C JAIN
PROPERTY OWNER
DURGA NARAYAN SHARMA
PROEPRTY OWNER
USHA LULLA
PROPERTY ओनर
नगर निगम जयपुर की बड़ी कार्रवाई: मालवीय नगर जोन में 12 सम्पत्तियों को किया कुर्क
