जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार टांक रोड़, नारायण सिंह सर्किल, अजमेरी गेट, एसएमएस हॉस्पिटल, ट्रोमा सेन्टर के चारों तरफ, सांगानेरी गेट, रामनिवास बाग, जेके लोन अस्पताल, बांगड अस्पताल, गणेशजी मन्दिर, डब्ल्यूटीपी, पत्रिका गेट, सांगानेर एयरपोर्ट, जेएलएन मार्ग,नारायण सिंह सर्किल, रामनिवास बाग, सांगानेरी गेट, कुम्भा मार्ग, इण्डिया गेट, पिंजरापोल गौशाला, सीताबाड़ी टोंक रोड़, जेईसीसी सीतापुरा, पिंजरापोल गौशाला, अर्ल्बट हॉल आदि स्थानों से स्थाई अतिक्रमण एवं अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध 5 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज कर 04 केन्टर सामान जब्त किया गया।
उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में टांक रोड़, नारायण सिंह सर्किल, अजमेरी गेट, एसएमएस हॉस्पिटल, ट्रोमा सेन्टर के चारों तरफ, सांगानेरी गेट, रामनिवास बाग, जेके लोन अस्पताल, बांगड अस्पताल, गणेशजी मन्दिर, डब्ल्यूटीपी, पत्रिका गेट, सांगानेर एयरपोर्ट, जेएलएन मार्ग,नारायण सिंह सर्किल, रामनिवास बाग, सांगानेरी गेट, कुम्भा मार्ग, इण्डिया गेट, पिंजरापोल गौशाला, सीताबाड़ी टोंक रोड़, जेईसीसी सीतापुरा, पिंजरापोल गौशाला, अर्ल्बट हॉल आदि स्थानों से स्थाई अतिक्रमण एवं अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 04 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 5 हजार रूपये का केरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाईश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
नगर निगम ग्रेटर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा 5 हजार रूपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल, 4 केन्टर सामान जब्त
