जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा आपदा प्रबंधन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में 3 बाढ़ नियत्रंण कक्ष बनाये गये है जिनके अन्तर्गत मानसरोवर फायर स्टेशन के क्षेत्राधिकार में सांगानेर एवं मानसरोवर जोन, मालवीय नगर फायर स्टेशन के अन्तर्गत मालवीय नगर एवं जगतपुरा जोन, विश्वकर्मा फायर स्टेशन के अन्तर्गत मुरलीपुरा, झोटवाड़ा एवं विद्याधर नगर जोन रहेगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियत्रंण केन्द्रों के अतिरिक्त प्रत्येक जोन कार्यालयों पर नियमित रूप से बाढ़ नियत्रंण कक्ष कार्य कर रहे है। जिसके प्रभारी अधिकारी संबंधित जोन उपायुक्त है।
आयुक्त ने बताया कि बारिश के समय पानी से भरे हुए स्थानों में पानी की निकासी के लिये मडपंप, पंपसेट, मिट्टी के कट्टे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम के क्षेत्राधिकार में आने वाले भवनों, उद्यानों, स्ट्रीट लाईट, पोल आदि सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी जनहानि ना हो इसके लिये खुले पड़े बिजली के तारों को ठीक किया जाये। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियत्रंण केन्द्र पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को रजिस्टर में इन्द्राज किया जाये और शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जाये। जोन उपायुक्त अपने-अपने क्षेत्र में जर्जर गिरने योग्य भवनों का सर्वे कराकर चिन्हित करें जिससे कोई हादसा ना हो पाये तथा सभी अधिकारी कर्मचारी वायरलैस चालू हालत में रखे जिससे किसी आपात स्थिति में निपटा जा सके। इसके अन्तर्गत अब तक मानसरोवर बाढ़ नियत्रंण कक्ष में अब तक 147 शिकायते, विश्वकर्मा बाढ़ नियत्रंण कक्ष में 544 शिकायते जिसमें 540 शिकायतों का निस्तारण किया, मालवीय नगर बाढ़ नियत्रंण कक्ष में 139 शिकायते जिसमें 137 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
मानसरोवर बाढ़ नियत्रंण कक्ष, विश्वकर्मा बाढ़ नियत्रंण कक्ष, मालवीय नगर बाढ़ नियत्रंण कक्ष को सुगमता से चलाने के लिये सहायक अभियन्ताओं, कनिष्ठ अभियन्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। यह अधिकारी कर्मचारी तीन पारियों में कार्य करेंगे जिसमें प्रथम पारी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तृतीय पारी रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी। बाढ़ नियत्रंण कक्ष के लिये हैल्पलाइन नंबर जारी किये गये जिसके अन्तर्गत मानसरोवर बाढ़ नियत्रंण कक्ष के लिये 0141-2395566, 8764880060, तथा मालवीय नगर बाढ़ नियत्रंण कक्ष के लिये 0141-2755930, 8764880030, विश्वकर्मा बाढ़ नियत्रंण कक्ष में 0141-2330080, 8764880070 जिसके तहत आपात समय में सम्पर्क कर सकते है।
नगर निगम ग्रेटर द्वारा स्थापित बाढ़ नियत्रंण कक्षों पर हो रहा समस्याओं का तत्काल समाधान
