कार्यवाही के दौरान मौके पर ही एक बकायादार द्वारा 4 लाख 35 हजार 516 रूपये करवाये जमा
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त झोटवाड़ा जोन श्रीमती मनीषा यादव के नेतृत्व में 5 सम्पत्तियों के नगरीय विकास कर बकाया होने पर कुर्क की कार्यवाही की गई जिसमें 1 सम्पत्तिधारक द्वारा 4 लाख 35 हजार 516 रूपये चैक द्वारा मौके पर ही जमा करवाया। कार्यवाही के दौरान राजस्व अधिकारी झोटवाड़ा जोन एवं राजस्व टीम मौजूद रही।
उपायुक्त झोटवाड़ा जोन श्रीमती मनीषा यादव ने बताया कि 5 सम्पत्तियों को नगरीय विकास कर 33 लाख 67 हजार 690 रूपये बकाया होने पर सम्पत्तियां कुर्क करने की कार्यवाही की गई जिसमें से 1 सम्पत्तिधारक द्वारा मौके पर ही चैक द्वारा 4 लाख 35 हजार 516 रूपये निगम कोष में जमा करवाया। उन्होंने बताया कि राजस्व टीम द्वारा कुल 63 लाख रूपये की वसूली की गई।
नगर निगम ग्रेटर जयपुर की बड़ी कार्यवाही: नगरीय विकास कर बकाया होने पर चार सम्पत्तियों कुर्क
