By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
    सावधान- TRAI अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस ने जारी की बचने की गाइडलाइन
    March 6, 2026
    जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: धौलपुर में एजीटीएफ की बड़ी कामयाबी: एके-47 और 34 जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > धौलपुर में एजीटीएफ की बड़ी कामयाबी: एके-47 और 34 जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
Jaipur

धौलपुर में एजीटीएफ की बड़ी कामयाबी: एके-47 और 34 जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

RMT network
Last updated: June 5, 2025 5:40 am
RMT network
Share
8 Min Read
SHARE
  • आनंदपाल गैंग से जुड़े हैं ये अपराधी, रामदत्त पर तीन राज्यों में गंभीर प्रकृति के 35 प्रकरण है दर्ज
    जयपुर।
    राजस्थान पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने धौलपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान में एक अत्याधुनिक एके-47 राइफल, उसकी मैगजीन और 34 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
    अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन ने बताया कि पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों जितेंद्र उर्फ जीतू चंबल और तेजपाल ठाकुर निवासी गांव बसई घीयाराम को गिरफ्तार किया है। जीतू चंबल कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रामदत्त उर्फ सोनू चंबल का भाई है, जिसे अवैध हथियारों की तस्करी का एक बड़ा सरगना माना जाता है। यह पूरी कार्रवाई धौलपुर के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसई घीयाराम गांव में सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।
    आनंदपाल गैंग से जुड़े रहे हैं ये अपराधी
    राजस्थान में सक्रिय गैंगों, गैंगस्टरों और अवैध हथियार तस्करों पर नकेल कसने के लिए एडीजी एजीटीएफ दिनेश एमएन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एजीटीएफ की टीम ने धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की।
    गिरफ्तार किए गए बदमाश जीतू चंबल और तेजपाल ठाकुर का संबंध कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रामदत्त उर्फ सोनू चंबल से है। यह भी सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर रामदत्त उर्फ सोनू चंबल, जीतू चंबल उर्फ जितेंद्र और उनका भाई शिवदत्त सभी कुख्यात आनंदपाल गैंग के सक्रिय सदस्य रहे हैं।
    सोनू चंबल का लंबा आपराधिक इतिहास
    रामदत्त उर्फ सोनू चंबल का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा और संगीन है। उस पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती के लिए अपहरण, डकैती, पुलिस पर फायरिंग और अवैध हथियार तस्करी जैसे लगभग 35 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पूर्व में भी यह हिस्ट्रीशीटर पुलिस टीम पर फायरिंग कर गिरफ्तारी से बच निकला था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी।
    बीहड़ों में एजीटीएफ का जोखिम भरा ऑपरेशन
    पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध योगेश यादव के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एजीटीएफ श्री सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक श्री रविंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम को आसूचना संकलन के लिए भेजा गया था। इस टीम का मुख्य लक्ष्य धौलपुर के बीहड़ क्षेत्र के कुख्यात गैंगस्टर रामदत्त ठाकुर उर्फ सोनू चंबल और उसकी गैंग के खिलाफ सटीक जानकारी जुटाना था।
    पूर्व में अवैध हथियार सहित पकड़ा गया था कुख्यात बदमाश माधव सिंह
    8 मई 2025 को हथियारों की पुख्ता सूचना मिलने के बाद एजीटीएफ और धौलपुर डीएसटी ने राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के सदापुर गांव के बीहड़ों में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा था। सर्च के दौरान कुख्यात बदमाश रामदत्त ठाकुर और उसकी गैंग ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस को भी आत्मरक्षा में गोलियां चलानी पड़ीं। इस मुठभेड़ में कुख्यात डकैत माधव सिंह (32) निवासी घड़ी करीलपुर थाना राजाखेड़ा को पुलिस ने पकड़ लिया।
    उसके कब्जे से एक 12 बोर दुनाली बंदूक, एक 325 बोर कट्टा सहित कुल 23 जिंदा कारतूस 12 बोर, 7 जिंदा कारतूस 315 बोर और 5 जिंदा कारतूस 7.65 के.एफ. बरामद हुए। हालांकि, रामदत्त उर्फ सोनू चंबल अपने अन्य साथियों और अत्याधुनिक हथियारों के साथ मौके से फरार होने में कामयाब रहा था।
    गिरफ्तार बदमाश माधव के खिलाफ राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और तेलंगाना में कुल 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रामदत्त ठाकुर राजाखेड़ा का हिस्ट्रीशीटर है और उसका परिवार आपराधिक पृष्ठभूमि का है। उसकी गैंग राजाखेड़ा धौलपुर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बनी हुई थी।
    अवैध फायरिंग रेंज और गैंग की नई कमान
    जांच में सामने आया है कि रामदत्त द्वारा बसई घीयाराम और सदापुर पावर ग्रिड के पास स्थित बीहड़ों में अन्य राज्यों की गैंगों के कुख्यात बदमाशों को फरारी कटवाने और फायरिंग सिखाने के लिए एक अवैध फायरिंग रेंज बना रखी थी। वह वहां स्थित बगीची में फरार बदमाशों को शरण देता था। एजीटीएफ ने रामदत्त और जीतू चंबल के पास शरण लेने वाले सभी बदमाशों को चिन्हित कर लिया है और उनकी तलाश तथा उन पर कानूनी कार्रवाई जारी है। हाल ही में रामदत्त को हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। रामदत्त की गिरफ्तारी के बाद, इस पूरी गैंग की कमान उसका छोटा भाई जितेंद्र उर्फ जीतू चंबल संभाल रहा था।
    AK-47 की बरामदगी ने खोली पोल
    आज बुधवार 4 जून को एजीटीएफ टीम को मुखबिर से एक बेहद पुख्ता सूचना मिली कि एक आधुनिक हथियार, जो एके-47 राइफल हो सकती है, जिसे रामदत्त और उसका भाई जीतू कुछ समय पहले लाए थे, वह अब जीतू और उसके पिता के पास उनके गांव में ही मौजूद है। इस महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर धौलपुर एसपी सुमित मेहरडा के समन्वय में, राजाखेड़ा थानाधिकारी और जाप्ते की सहायता से एजीटीएफ टीम ने जितेंद्र उर्फ जीतू चंबल के घर ग्राम बसई घीयाराम पर तुरंत दबिश दी। इस अचानक की गई दबिश के दौरान पुलिस ने उसके घर से एक एके-47 राइफल मय मैगजीन और 34 जिंदा कारतूस बरामद किए। मौके से जितेंद्र उर्फ जीतू चंबल और तेजपाल ठाकुर निवासी बसई घीयाराम, थाना राजाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।
    सोनू चंबल गैंग से बरामद हथियारों का जखीरा
    सोनू चंबल गैंग से अब तक कुल मिलाकर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं, जिनमें अत्याधुनिक एके-47 राइफल, उसकी मैगजीन और 34 जिंदा कारतूस सहित एक 12 बोर दुनाली बंदूक, दो देशी कट्टे 315 बोर, 12 बोर के 23 राउंड, 32 बोर के पांच राउंड और 315 बोर के 09 राउंड शामिल है।
    सराहनीय कार्य करने वाली टीम
    इस संपूर्ण कार्रवाई में एजीटीएफ से एएसआई शैलेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल मदन लाल, अरुण कुमार, कांस्टेबल बृजेश शर्मा, श्रवण कुमार एवं धौलपुर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल रामसहाय की विशेष भूमिका रही। एजिटिव टीम में हेड कांस्टेबल सन्नी कांस्टेबल चालक श्रवण राम भी शामिल थे। धौलपुर पुलिस टीम से एसएचओ राजाखेड़ा रामकिशन यादव मय टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    इस सफल अभियान से राजस्थान में संगठित अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी पर एक बार फिर बड़ी चोट पड़ी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जोन-10 में दस बीघा भूमि पर तीन अवैध कॉलोनियों किया ध्वस्त
Next Article पुलिस के इतिहास पर प्रोफेसर नौटियाल की पुस्तक का आरपीए में हुआ विमोचन: ‘पुलिस इतिहास के वातायन से’ ने बांधा समां

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026
भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
Jaipur
March 6, 2026
79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
Jaipur
March 6, 2026
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
Jaipur
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332188
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

लोकसभा आम चुनाव-2024, प्रदेश के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ शांतिपूर्ण
गणेश चतुर्थी पर राज्यपाल बागडे ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में की पूजा अर्चना, भगवान श्री गणेश के दर्शन कर सभी के मंगल की कामना की
श्रीनाथ मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स का भव्य शुभारंभ – मुरलीपुरा में नए स्टोर का हुआ उद्घाटन
राजस्थान विधानसभा में पेश हुआ 21.52 लाख करोड़ का बजट
आयुक्त रूकमणी रियाड ने 12th regionl 3r and circular economy forum in asia&pacific तैयारियों के संबंध में Ric में ली बैठक
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account