जयपुर। पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के रतलाम-नीमच रेलखण्ड के हर्कियाखाल-मल्हारगढ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु दिनांक 17.02.25 को ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 59836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा जो दिनांक 17.02.25 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह नीमच तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा नीमच- मंदसौर के मध्य आंषिक रद्द रहेगी।
दोहरीकरण कार्य हेतु उदयपुर सिटी-मंदसौर -उदयपुर सिटी 17 फरवरी को आंशिक रद्द रहेगी
