By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: टी-20 विश्व कप : विराट कोहली, ऋषभ पंत, युज़वेंद्र चहल, शिवम दुबे, संजू सैमसन टीम में शामिल
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > टी-20 विश्व कप : विराट कोहली, ऋषभ पंत, युज़वेंद्र चहल, शिवम दुबे, संजू सैमसन टीम में शामिल
Sports

टी-20 विश्व कप : विराट कोहली, ऋषभ पंत, युज़वेंद्र चहल, शिवम दुबे, संजू सैमसन टीम में शामिल

RMT network
Last updated: May 1, 2024 5:50 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

शुभमन गिल, ख़लील अहमद, रिंकू सिंह, आवेश ख़ान ट्रैवलिंग रिज़र्व में
वेस्टइंडीज़ और संयुक्त राज्य अमेरिका में जून महीने में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 विश्व कप ट्रॉफ़ी के 17 वर्षों का सूखा समाप्त करने उतरेगी। 15 सदस्यीय दल की उपकप्तानी हार्दिक पंड्या के पास होगी। भारतीय दल में ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे और युज़वेंद्र चहल को शामिल किया गया है।
चहल को साउथ अफ़्रीका में हुई टी20 श्रृंखला में जगह नहीं मिली थी जबकि अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ हुई घरेलू टी20 सीरीज़ में भी चहल भारतीय दल का हिस्सा नहीं थे। हालांकि IPL 2024 में चहल के फ़ॉर्म को देखते हुए उन्हें टी20 विश्व कप में मौक़ा दिया गया है। चहल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उस टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौक़ा नहीं मिला था। चहल के अलावा चयनित भारतीय दल में रवींद्र जाडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के रूप में तीन अन्य स्पिनर भी शामिल हैं।
दिसंबर 2022 में भीषण दुर्घटना का शिकार होने के बाद से ही पंत ने कोई टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। हालांकि मौजूदा IPL सीज़न में वह अब तक 11 पारियों में 158.56 के स्ट्राइक रेट से 398 रन बना चुके हैं। सैमसन का यह पहला विश्व कप होगा। 2022 में दिनेश कार्तिक को शामिल किए जाने के चलते उन्हें टी20 विश्व कप दल में जगह नहीं मिल पाई थी। हालांकि पंत की तरह ही IPL के इस सीज़न में सैमसन का बल्ला जमकर बोल रहा है। सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं और उनकी टीम नौ मैचों में आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। ख़ुद सैमसन ने नौ पारियों में 161.08 के स्ट्राइक रेट के साथ 385 रन बनाए हैं।
रोहित के साथ टीम में दूसरे सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ विराट कोहली होंगे। रोहित के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करते नज़र आएंगे। कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव मध्य क्रम को मज़बूती देते नज़र आएंगे। एकदिवसीय विश्व कप के बाद सूर्यकुमार ने ही ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज़ में भारतीय टीम की अगुवाई की थी।
15 सदस्यीय मुख्य दल में पांच बल्लेबाज़, दो विकेटकीपर, दो तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर, दो स्पिन ऑलराउंडर, दो मुख्य स्पिनर और सिर्फ़ तीन तेज़ गेंदबाज़ हैं। हालांकि रिज़र्व दल में दो तेज़ गेंदबाज़ों को रखा गया है, जबकि रिंकू सिंह और शुभमन गिल रिज़र्व बल्लेबाज़ के तौर पर दल से जुड़ेंगे।
तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण में भारत के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह का विकल्प है। जबकि हार्दिक और दुबे बैक अप तेज़ गेंदबाज़ी विकल्प की भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। इस टीम में जो सबसे बड़ी बात है वो ये है कि केएल राहुल को जगह नहीं दी गई है। IPL में लखनऊ सुपर जॉयंट्स की कप्तानी कर रहे राहुल ने इस सीज़न की शुरुआत काफ़ी धीमी की थी और उनके स्ट्राइक-रेट को लेकर काफ़ी चर्चा भी हो रही थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने खेलने का अंदाज़ बदला और अब तक खेले नौ मैचों में उनका प्रदर्शन काफ़ी अच्छा रहा है। राहुल ने 42 की औसत और लगभग 145 के स्ट्राइक-रेट से 378 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक भी निकले हैं।
भारत को टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के ख़िलाफ़ खेलना है, जबकि 9 जून को भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। भारत ने पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप के बाद कुल तीन टी20 श्रृंखलाएं (ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ़्रीका और अफ़ग़ानिस्तान) खेली हैं। जबकि इस समय भारतीय खिलाड़ी IPL में हिस्सा ले रहे हैं। टी20 विश्व कप के लिए चयनित भारतीय दल टुकड़ों में संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए रवाना होगा। सबसे पहले 21 मई को मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ वो खिलाड़ी रवाना होंगे जिनकी टीम IPL के प्लेऑफ़ में प्रवेश नहीं करेगी।
टी20 विश्व कप का पहली बार आयोजन 2007 में साउथ अफ़्रीका में किया गया था। भारतीय टीम ने तब फ़ाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर इस ट्रॉफ़ी को हासिल किया था। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम टी20 विश्व कप को कभी अपने नाम नहीं कर पाई। भारत 2014 में फ़ाइनल में भी पहुंचा था लेकिन उसे श्रीलंका के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। जबकि 2016 में भारत को सेमीफ़ाइनल में वेस्टइंडीज़ और 2022 में इंग्लैंड के हाथों सेमीफ़ाइनल में हार झेलनी पड़ी। यह दोनों विश्व कप भारत को सेमीफ़ाइनल हराने वाली टीमों ने जीता।
पिछले टी20 विश्व कप के बाद से ही रोहित और कोहली ने एक वर्ष तक टी20 अंतर्राष्ट्रीय नहीं खेला था। पिछले साल वेस्टइंडीज़ में हुई टी20 श्रृंखला में भी यह दोनों भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। हालांकि जनवरी महीने में इन दोनों ही खिलाड़ियों की टी20 प्रारूप में वापसी हुई और रोहित ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ टी20 श्रृंखला में शतक भी लगाया था।
मुख्य दल: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जाडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युज़वेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
रिज़र्व – शुभमन गिल, रिंकू सिंह, ख़लील अहमद, आवेश ख़ान

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : इंडियन कोस्ट गार्ड पेपर में नकल कराने वाले गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार
Next Article स्टॉयनिस के ऑलराउंड प्रदर्शन से अंक तालिका में लखनऊ सुपर जायंट्स की लंबी छलांग

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332327
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

अगर रोहित-कोहली फ़िट हों तो वे 2027 विश्व कप भी खेल सकते हैं- गंभीर
सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराकर अमेरिका का बड़ा उलटफेर
गायकवाड़ की वापसी IPL 2026 में CSK की बल्लेबाज़ी को मज़बूती देगी- धोनी
आज बारबेडोस से भारत के लिए रवाना हो सकती है भारतीय टीम
57 वां अंतर रेलवे शूटिंग प्रतियोगिता संपन्न: पश्चिम रेलवे ने जीती ओवरऑल चौंपियनशिप
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account