मानसरोवर जोन में 5 भवनों को किया ध्वस्त, 22 फ्लैट/ भवन को किया सीज
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर जर्जर भवनों पर कार्रवाई को लेकर अलर्ट मोड पर है। किसी भी प्रकार की जनहानि या कोई अन्य दुर्घटना, अनहोनी ना हो इसके लिये सातों जानों की टीमें फील्ड में रहकर लगातार जर्जर भवनों में रह रहे रहवासियों को समझाईश कर रही है।
नोटिस, मुनादी, समझाइश के बाद भी पालना नहीं करने पर मानसरोवर जोन में की गई 5 भवनों के ध्वस्तीकरण एवं 22 फ्लैट/भवनों के सीजर की कार्रवाईः-
नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि शहरवासियों की सुरक्षा हमारे लिये प्राथमिकता है। मानसरोवर जोन के वार्ड संख्या 85 में कुल 5 भवन जो की जर्जर एवं असुरक्षित अवस्था में थे तथा सार्वजनिक सुरक्षा के लिये खतरा उत्पन्न कर रहे थे उन जर्जर भवनों को ध्वस्त किया गया है साथ ही फ्लैट संख्या 30/13/1 से 30/13/12 कुल 12 फ्लैट को राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 243 के अन्तर्गत सीजर की कार्रवाई की गई है।

वार्ड संख्या 70 में सोमवार को 10 भवन जो की जर्जर अवस्था में थे तथा जिनसे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था को स्वयं के स्तर पर घ्वस्तीकरण हेतु पूर्व में जारी किये गये नोटिस, मुनादी एवं जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों के माध्यम से समझाइश की गई किन्तु इन भवन मालिकों द्वारा किसी भी प्रकार से कोई भी जबाव नहीं दिया गया। जिसके बाद उपायुक्त मानसरोवर लक्ष्मीकान्त कटारा के निर्देशन में राजस्व अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता तथा सतर्कता शाखा की टीम को साथ में लेकर सोमवार को इन 10 भवनों को राजस्थान नगरपालिका अधिनियिम 2009 की धारा 243 के अन्तर्गत सीजर की कार्रवाई की गई।
झोटवाड़ा जोन में 17 जर्जर भवनों को नोटिस जारी कर भवन को मरम्मत एवं खाली करवाने हेतु व्यक्तिगत समझाइश की गई साथ ही 2 जर्जर भवनों में निवास कर रहे लोगों को अन्य स्थान पर शिफ्ट भी किया गया एवं एक आंगनबाड़ी जर्जर भवन को सीज किया गया।
