जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 ग्राम सुमेल मालपुरा डूंगर में जेडीए स्वामित्व की करीब 01 सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-02 निजी खातेदारी करीब 17 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन-09 में ग्राम खोखावास, सांगानेर, तिरूपति बालाजी नगर में प्लॉट नं. 553 में अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सुमेल मालपुरा डूंगर में जेडीए स्वामित्व की करीब 01 बीघा सरकारी भूमि के खसरा नं. 21 पर अतिक्रमण कर बनाई गई सीमेन्ट के ब्लॉक की बाउण्ड्रीवाल, टीनषेडनुमा कोठरी, लोहे का गेट लगाकर किये गये अन्य अवैध अतिक्रमणों को आज जोन-10 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ व पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जेडीए द्वारा जोन-02 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम आखेड़ा डूंगर, तहसील आमेर, जिला जयपुर के खसरा नं. 913 से 916, 930, 936, 946 व 1469 में करीब 17 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई ग्रेवल सड़के, मकान के ढांचे, टीनषेडनुमा कोठरी, प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल, लोहे का गेट लगाकर व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-02 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम खोखावास, सांगानेर, तिरूपति बालाजी नगर में प्लॉट नं. 553 में टीनषेडनुमा कोठरी का अवैध निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया। उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-02, 09, 10 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 817 बीघा सरकारी भूमि व वर्ष 2025 में 501 बीघा आज तक कुल 1318 बीघा सरकरी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जा चुका है व वर्ष 2024 में 383 व वर्ष 2025 में 280 आज तक कुल 663 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।
जोन-2 में सत्रह बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त, अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाए
