अधिकारियों को आमजन की सुविधार्थ निरंतर सेवाभाव से कार्य करने के दिए निर्देश
जयपुर। माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं माननीय स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जयपुर शहर के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न विकास कार्य करवाये जा रहे है। जयपुर विकास आयुक्त आनंदी की अध्यक्षता में सोमवार को जेडीए के चिंतन सभागार में आई.टी., नागरिक सेवा केंद्र, संसाधन विकास एवं समन्वय एवं वित्तीय शाखाओं की समीक्षा बैठक अलग—अलग समय पर आयोजित हुई।
बैठक में जेडीसी ने आई.टी. प्रकोष्ठ की संपूर्ण जानकारी ली। जेडीए द्वारा नागरिक सेवा केंद्र में दी जा रही विभिन्न लोक गारंटी सेवाओं हेतु आवेदन प्रकिया से डिस्पोजल तक सभी प्रक्रियाओं को बारीकी से जाना।
इसके पश्चात संसाधन विकास एवं समन्वय प्रकोष्ठ की बैठक में प्रकोष्ठ से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रकोष्ठ द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की सराहना की एवं आमजन की सुविधार्थ कार्य करने हेतु दिशा—निर्देश दिये। जेडीसी द्वारा अंत में वित्तीय शाखा की बैठक ली। जिसमें उन्होंने अधिकारियों से जेडीए की वित्तीय स्थिति के बारे में विस्तार से जाना एवं इस पर संतोष व्यक्त करने के साथ वित्तीय स्थिति और सुदृढ करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिये। जिससे भविष्य में जेडीए द्वारा जयपुर शहर के विकास को नये आयाम मिलेंगे। उन्होंने अधिकारियों द्वारा वर्तमान में अपने—अपने प्रकोष्ठों में संपादित किये जा रहे विभिन्न कार्यो की सराहना की एवं भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करते रहने के निर्देश दिये।
जेडीसी ने आई.टी., नागरिक सेवा केंद्र, संसाधन विकास एवं समन्वय एवं वित्तीय शाखाओं की ली समीक्षा बैठक
