जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-9 में सीतापुरा में षिव रेजीडेन्सी के पास रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सीतापुरा में षिव रेजीडेन्सी के पास अतिक्रमण कर गड्डा खोदकर, लोहे का कन्टेनर लगाकर रास्ता अवरूद्ध किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा क्रेन, जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। गड्डे को भरवाकर रोड़ को सूचारू किया गया।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-09 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबरगार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जेडीए ने सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमण हटाए
