जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-04 में आदिनाथ नगर के भूखण्ड संख्या-एस2 में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति के बने बेसमेन्ट$04 मंजिला अवैध बिल्डिंग की नियमानुसार पुख़्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई। लालबहादुर नगर के भूखण्ड संख्या-एस 50, 51 में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति के बने बेसमेन्ट$04 मंजिला अवैध बिल्डिंग की नियमानुसार पुख़्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई। जोन-14 में निजी खातेदारी करीब 21 बीघा कृषि भूमि पर 03 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-04 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित एस.एल.मार्ग जयपुरिया अस्पताल लिंक रोड़ पर आदिनाथ नगर के भूखण्ड संख्या- एस2 में जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति केे व्यावसायिक प्रयोजनार्थ बेसमेन्ट$04 मंजिला अवैध निर्माण किये जाने पर धारा 32, 33 जेडीए के एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण बन्द करवाया जाकर हटाने हेतु पाबंद किया गया था। परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीे हटाये जाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर धारा-34(क) का नोटिस जारी कर आज दिनांकः 09.05.2024 को उक्त बेसमेन्ट$04 मंजिला अवैध बिल्डिंग के प्रवेष द्वारो इत्यादि को इंजीनियरिंग की शाखा की मदद से ईटों की दीवारो से चुनवाकर गेटो, शटर पर ताले सील चपडी लगाकर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई। जविप्रा द्वारा सीलिंग में हुये व्यय-खर्च की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जायेगी।
जेडीए द्वारा जोन-04 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित लालबहादुर नगर के भूखण्ड संख्या- एस 50, 51 में जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति केे व्यावसायिक प्रयोजनार्थ बेसमेन्ट$04 मंजिला अवैध निर्माण किये जाने पर धारा 32, 33 जेडीए के एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण बन्द करवाया जाकर हटाने हेतु पाबंद किया गया था। परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीे हटाये जाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर धारा-34(क) का नोटिस जारी कर आज दिनांकः 09.05.2024 को उक्त बेसमेन्ट$04 मंजिला अवैध बिल्डिंग के प्रवेष द्वारो इत्यादि को इंजीनियरिंग की शाखा की मदद से ईटों की दीवारो से चुनवाकर गेटो, शटर पर ताले सील चपडी लगाकर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई । जविप्रा द्वारा सीलिंग में हुये व्यय-खर्च की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जायेगी। उक्त कार्यवाही उपनियंत्रक-प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-04, 01, तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जेडीए ने दो स्थानों पर अवैध बिल्डिंगों को किया सील
