जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सामुहिक अभियान का आयोजन कर गोपालपुरा मोड़ से त्रिवेणी पुलिया तक रोड़ के दोनो तरफ करीब 03 कि.मी. तक के दायरे में 150 अतिक्रमणों को हटवाया गया।
जयपुर विकास आयुक्त मंजू राजपाल ने बताया कि माननीय मंत्री महोदय, नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर द्वारा दिनांक 09.07.2024 को जयपुर विकास प्राधिकरण में आयोजित बैठक में दिये गये निर्देषानुसार जयपुर शहर के मुख्य रोड्स, सेक्टर रोड्स व अन्य रोड्स पर बाधित यातायात आवागमन को सुगम संचालन हेतु सड़कों पर अस्थायी रूप से किये जा रहे अवैध कब्जा-अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा आज दिनांकः 15.07.2024 से शुरू की गई। जिसमें से गोपालपुरा मोड़ से त्रिवेणी पुलिया तक रोड़ के दोनों तरफ करीब 03 कि.मी. तक के एरिया में करीब 150 अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटवाया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देषन में उप नियंत्रक-तृतीय, जोन-04, जोन-09, जोन-10 के सहयोग से सामुहिक अभियान का आयोजन कर गोपालपुरा मोड़ से त्रिवेणी पुलिया तक रोड़ के दोनो तरफ करीब 03 कि.मी. तक के दायरे में दुकानों, मकानों के आगे अत्यधिक लम्बाई में बने चबुतरें, सीढ़ियां, रैम्प, बाउण्ड्रीवाल, लगाये गये थड़ी, ठेलें, होर्डिंग-साइन बोर्ड इत्यादि द्वारा किये गये लगभग 150 स्थाई-अस्थाई अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को जोन-05 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी, मजदूरों की सहायता से हटाया जाकर मुख्य रोड़ को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन के निर्देषन में उपनियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय एवं प्रवर्तन अधिकारी जोन-04, 09, 10, पुलिस लाईन से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस जाप्ता, स्थानीय पुलिस थाना का पुलिस बल तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की जा रही है।
जेडीए ने गोपालपुरा मोड़ से त्रिवेणी पुलिया तक रोड़ के दोनो तरफ करीब 03 कि.मी. तक हटाए 150 अतिक्रमण
