कोटा। आम आदमी और मध्यमवर्गीय परिवारों को जल्द ही महंगाई से बड़ी राहत मिल रही है। केंद्र सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधार 22 सितंबर से लागू हो गया है , जिससे 450 से अधिक रोज़मर्रा की वस्तुएं और सेवाएं सस्ती हो गई है । आमजन के लिए उपयोगी यह जानकारी नगर निगम आयुक्त एवं मेला अधिकारी अशोक कुमार त्यागी ने 132वा राष्ट्रीय दशहरा मेला कोटा में ’’स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार और जीएसटी बचत उत्सव’’ पर लगाई गई तीन दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी के उदघाटन समारोह मे दी ।
इससे पहले 132 व राष्ट्रीय दशहरा मेला कोटा मे लगाई प्रदर्शनी का नगर निगम आयुक्त एवं मेला अधिकारी अशोक कुमार त्यागी, जवाहरलाल जैन उपयुक्त, नगर निगम दक्षिण ,कोटा हरविंदर सिंह ढिल्लन,उपायुक्त ,नगर निगम उत्तर ,कोटा ,सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया गया ।
केन्द्रीय संचार ब्यूरो की ओर से लगाई गई इस तीन दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी में नगर निगम आयुक्त एवं मेला अधिकारी ने बताया, “सरकार ने 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के टैक्स स्लैब को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब केवल 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो स्लैब ही लागू रहेंगे।” उन्होंने विस्तार से बताया कि 12 प्रतिशत स्लैब की 99 वस्तुओं को 5 प्रतिशत के दायरे में और 28 प्रतिशत स्लैब वाली 90 आवश्यक वस्तुओं को 18 प्रतिशत के स्लैब में लाया गया है। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों के जीवन को सरल बनाने और सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।
इस अवसर पर जवाहरलाल जैन उपयुक्त, नगर निगम दक्षिण ,कोटा ने कहा की जी एस टी में बदलाव के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बीमा, उद्योग सहित सभी क्षेत्रों में भारी बचत का लाभ मिल रहा है । वहीं बाजारों में मांग बढ़ने से उद्योगों को भी फायदा मिल रहा है। श्रीमती हरविंदर सिंह ढिल्लन,उपायुक्त ,नगर निगम उत्तर ,कोटा ने नगर निगम द्वारा संचालित योजनाओ पर प्रकाश डाला । प्रारंभ मे केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित करना और पीएम स्वनिधि योजना से अपना काम शुरू करने के लिए लोन मिल सकता है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार, पोषण अभियान, जीएसटी सुधार और संविधान में दिए गए नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में भी विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के दौरान जीएसटी सुधारों पर रोचक मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताए भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को ब्यूरो की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
” जीएसटी बचत उत्सव” पर मल्टी मीडिया प्रदर्शनी
