जयपुर। हेरिटेज नगर निगम जयपुर के स्वच्छता प्रहरियों ने जनता कालोनी स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में छात्र छात्राओं से संवाद कर जागरूक किया। इस दौरान महावीर इंटरनेशनल एनजीओ के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों और समस्त विद्यालय स्टाफ को गीला और सूखा कचरे को अलग अलग कचरा पात्र में रखने का संदेश दिया। साथ ही प्लास्टिक पॉलिथीन के उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान आदर्श नगर जोन उपायुक्त युगांतर शर्मा ने घर पर ही वेस्ट सामग्री से खाद बनाने को विधि बताई और जयपुर शहर को स्वच्छ रखने के संकल्प दिलाया।
