27 जून, 2025 को डीपीसी, पदोन्नत 188 कार्मिक – फरवरी, 2025 में भी 279 कार्मिक हुए थे पदोन्नत – अनुभव शिथिलन से 134 कार्मिक और होंगे पदोन्नत – पदोन्नतियों को समयबद्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध विभाग – 601 कार्मिकों को मिलेगा इस वर्ष पदोन्नति का लाभ
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुरूप कार्मिकों को समुचित पदोन्नति के अवसर प्रदान कराने के लिए जल संसाधन विभाग में विभागीय पदोन्नति समिति बैठकें समयबद्ध की जा रही हैं।
वर्ष 2025-26 के लिए डीपीसी बैठक 27 जून, 2025 को सम्पन्न हुई। इसमें मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियन्ता (यांत्रिक), सहायक अभियन्ता (यांत्रिक), सहायक अभियन्ता (सिविल-डिप्लोमा) के रिक्त पदों पर 188 कार्मिकों को पदोन्नति दी गई।
- शिथिलन के बाद अब और होंगी पदोन्नतियां
राज्य बजट 2025-26 में की गई घोषणा के तहत पदोन्नति हेतु आवश्यक अनुभव अवधि में दो वर्ष की शिथिलता के संबंध में आदेश हुआ है। इसके बाद अधिशाषी अभियन्ता (सिविल) एवं सहायक अभियन्ता (सिविल-डिग्री) के पदों पर भी डीपीसी आयोजित की जाएगी। इससे लगभग 134 अतिरिक्त कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ मिल सकेगा। - फरवरी, 2025 में हुए थे 279 कार्मिक पदोन्नत
वर्ष 2024-25 की डीपीसी बैठक 13 फरवरी, 2025 को आयोजित की गई। इसमें विभाग के विभिन्न श्रेणियों, मुख्य अभियन्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता के रिक्त पदों पर 279 कार्मिकों को पदोन्नत किया गया था।
इस प्रकार वर्ष 2025 में जल संसाधन विभाग के कुल 601 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर प्राप्त हो रहा है। इससे कार्मिकों की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होंगी।
‘मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभाग में नियमित पदोन्नतियां की जा रही हैं। वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें कराई गईं। इससे विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होगी। विभागीय कार्यों की समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन में सहायता मिलेगी।’
