जयपुर। राजस्थान में भाजपा का पहली जीत के साथ खाता खुल गया है। जयपुर शहर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। मंजू शर्मा ने करीब 3 लाख 31 हजार 767 वोटों से जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम को लेकर जयपुर भाजपा ऑफिस में भी जश्न का माहौल है।
कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस के बाहर जमकर जश्न मना रहे हैं। इस सीट पर बीजेपी से मंजू शर्मा और कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास के बीच मुकाबला हुआ हुआ। मंजू शर्मा को 886850 वोट मिले, जबकि प्रताप सिंह खाचरियावास ने 555083 मत हासिल किए। चुनाव में मंजू शर्मा ने जीत हासिल की है।
राजधानी जयपुर में दो जगह लोकसभा चुनाव की काउंटिंग हो रही है। राजस्थान कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग हो रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि काउंटिंग में 5000 से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया गया है।
जयपुर सीट से मंजू शर्मा की रिकॉर्ड जीत
