जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-6 मुरलीपुरा रामेष्वरधाम कॉलोनी में भूखण्ड सख्ंया-79 के पास खाली पड़ी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-4 दौलतपुरा में जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-06 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित मुरलीपुरा में रामेष्वरधाम कॉलोनी भूखण्ड संख्या-79 के द्वारा पास में ही खाली पड़ी करीब 18×75 फीट भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से टिनषेड़, रैम्प, गेट, दरवाजा इत्यादि लगाकर अतिक्रमण किये जाने की षिकायत प्राप्त होने पर आज जोन-06 राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर खाली पड़ी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जेडीए द्वारा जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम दौलतपुरा जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से पानी टंकी इत्यादि लगाकर अतिक्रमण किये जाने की षिकायत प्राप्त होने पर पूर्व में धारा 72 जेडीए के तहत नोटिस जारी कर अतिक्रमणकर्ता को अतितक्रमण हटाने हेतु पाबंद किया गया था, परन्तु अतिक्रमणकर्ता द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर आज जोन-12 राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-06, 07 व प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जयपुर विकास प्राधिकरण ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण
