By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    सरसों-चना की एमएसपी खरीद में अनियमितताएं नहीं होंगी बर्दाश्त:सहकारिता मंत्री
    March 18, 2026
    इम्पीरियल चैम्बर की पहल पर संसद में मंथन: राज्यसभा में डॉ. अजीत गोपछड़े की जोरदार पैरवी – भूमि संकट के बीच अंतिम संस्कार स्थलों पर राष्ट्रीय नीति की मांग तेज
    March 18, 2026
    कनिका भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि प्रदान की
    March 18, 2026
    जयपुर कलक्टर डॉ. सोनी को मिला देश का सर्वोच्च राजकीय साहित्यिक सम्मान
    March 17, 2026
    जेके लक्ष्मी सीमेंट 2026 क्रिकेट लीग सीज़न में राजस्थान रॉयल्स का प्रिंसिपल स्पॉन्सर बनासंपादकीय सार
    March 17, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस ग्लैम राजस्थान अपने पहले सीजन के पहले ही ऑडिशन में बना राज्य का सबसे बड़ा मंच
    March 17, 2026
    दहेज और प्री-वेडिंग से दूरी: जादूगर आंचल के भाई हर्षिल ने सादगी से रचाया विवाह
    March 15, 2026
    “Aravali Fashion Show” राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ा फैशन प्लेटफॉर्म
    March 9, 2026
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जयपुर कलक्टर डॉ. सोनी को मिला देश का सर्वोच्च राजकीय साहित्यिक सम्मान
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जयपुर कलक्टर डॉ. सोनी को मिला देश का सर्वोच्च राजकीय साहित्यिक सम्मान
Jaipur

जयपुर कलक्टर डॉ. सोनी को मिला देश का सर्वोच्च राजकीय साहित्यिक सम्मान

RMT network
Last updated: March 17, 2026 5:17 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

राजस्थानी कहानी संग्रह ‘भरखमा’ को मिलेगा वर्ष 2025 का साहित्य अकादमी पुरस्कार
प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी साहित्य के क्षेत्र में भी लहराया परचम
जयपुर।
जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को राजस्थानी भाषा में उनकी चर्चित कहानी संग्रह ‘भरखमा’ के लिए वर्ष 2025 का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष 24 मान्यता प्राप्त भारतीय भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट कृतियों को यह सर्वोच्च राजकीय साहित्यिक सम्मान प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति-पत्र तथा प्रतीक-चिह्न प्रदान किया जाता है। साहित्य अकादमी पुरस्कार भारतीय साहित्य जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।
साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कार की घोषणा के साथ ही राजस्थानी साहित्य जगत में प्रसन्नता और हर्ष का वातावरण व्याप्त हो गया है। विभिन्न साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, पाठकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने डॉ. सोनी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए इसे राजस्थान और राजस्थानी भाषा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि करार दिया है।
डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ संवेदनशील और प्रतिबद्ध साहित्यकार के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। यही कारण है कि प्रशासनिक दायित्वों की व्यस्तताओं के बीच भी उन्होंने साहित्य सृजन की अपनी साधना को निरंतर जारी रखा है। उनकी लेखनी में समाज, लोकजीवन, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन यथार्थ का सशक्त एवं प्रभावी चित्रण देखने को मिलता है।
राजस्थानी और हिन्दी दोनों भाषाओं में सक्रिय डॉ. सोनी कहानी, कविता, डायरी लेखन तथा अनुवाद के क्षेत्र में निरंतर सृजनरत हैं। अब तक उनकी 15 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिन्हें पाठकों और साहित्यिक समीक्षकों द्वारा व्यापक सराहना प्राप्त हुई है। उनकी रचनाओं में लोक संस्कृति की गहरी समझ, मानवीय संबंधों की सूक्ष्म संवेदनाएँ तथा सामाजिक यथार्थ का जीवंत चित्रण प्रतिबिंबित होता है।
डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की कहानी संग्रह ‘भरखमा’ राजस्थानी साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियों में गिनी जाती है। इस संग्रह की कहानियाँ ग्रामीण परिवेश, मानवीय रिश्तों, जीवन संघर्ष और सांस्कृतिक मूल्यों को अत्यंत मार्मिक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती हैं। इस कृति की लोकप्रियता का अनुमान इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि इसी कहानी पर आधारित राजस्थानी फिल्म ‘भरखमा’ का भी निर्माण किया जा चुका है, जिसने क्षेत्रीय सिनेमा और साहित्य दोनों को नई पहचान प्रदान की है।
डॉ. सोनी को इससे पूर्व भी साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में राजस्थानी कविता संग्रह ‘रणखार’ के लिए साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली का युवा पुरस्कार उन्हें प्राप्त हुआ था। इसके अतिरिक्त हिन्दी कविता संग्रह ‘रेगमाल’ के लिए राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर का ‘सुधींद्र पुरस्कार’ तथा राजस्थानी कहानी संग्रह ‘भरखमा’ के लिए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर का ‘मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार’ सहित कई महत्वपूर्ण सम्मान उन्हें मिल चुके हैं।
29 नवंबर 1981 को ग्राम धन्नासर, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) में जन्मे डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी वर्तमान में जयपुर के जिला कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। राजस्थानी और हिन्दी में कहानी, कविता और डायरी लेखन के साथ-साथ उन्होंने अनुवाद और संपादन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी अब तक 15 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने उम्मीदों के चिराग, रेगमाल (हिन्दी कविता संग्रह), रणखार (राजस्थानी कविता संग्रह), एडियोस (हिन्दी कहानी संग्रह), भरखमा (राजस्थानी कहानी संग्रह), यादावरी (हिन्दी डायरी), ओकुहेपा (हिन्दी यात्रा वृत्तांत), लगमात (राजस्थानी डायरी), म्हारै पांती रा पाना (पंजाबी से राजस्थानी अनुवाद), देहरा में आज ई उगै है आपणा रूंख (अंग्रेजी से राजस्थानी अनुवाद), भणाई रो मारग (गुजराती से राजस्थानी अनुवाद), निर्वाण (पंजाबी से हिन्दी अनुवाद), शब्दों की सीप, अड़तालीस कदम तथा सनागत (संपादन) के द्वारा अपनी साहित्यिक यात्रा को एक अनहद मुकाम पर ले जा रहे हैं।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जेके लक्ष्मी सीमेंट 2026 क्रिकेट लीग सीज़न में राजस्थान रॉयल्स का प्रिंसिपल स्पॉन्सर बनासंपादकीय सार
Next Article कनिका भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि प्रदान की

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सरसों-चना की एमएसपी खरीद में अनियमितताएं नहीं होंगी बर्दाश्त:सहकारिता मंत्री
Jaipur
March 18, 2026
इम्पीरियल चैम्बर की पहल पर संसद में मंथन: राज्यसभा में डॉ. अजीत गोपछड़े की जोरदार पैरवी – भूमि संकट के बीच अंतिम संस्कार स्थलों पर राष्ट्रीय नीति की मांग तेज
Jaipur
March 18, 2026
कनिका भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि प्रदान की
Jaipur
March 18, 2026
जेके लक्ष्मी सीमेंट 2026 क्रिकेट लीग सीज़न में राजस्थान रॉयल्स का प्रिंसिपल स्पॉन्सर बनासंपादकीय सार
Jaipur Sports
March 17, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

342885
Your IP Address : 216.73.216.58

You Might Also Like

जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0141-2204475, 0141-2204476 पर किया जा सकता है संपर्क
अभियान के तहत अब तक 445 प्रकरणों में करीब 34.97 करोड़ रुपये के 14.58 लाख किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त
लोकसभा आम चुनाव-2024, प्रदेश के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ शांतिपूर्ण
राजस्थान के जन आधार मॉडल को लागू करेगा अरुणाचल प्रदेश
राजस्थान की धरती वीरता ही नहीं संस्कृति के लिए भी पहचानी जाती है- राजनाथ सिंह
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account