गर्मियों में हमारी यही कोशिश रहती है कि खुद को जितना ठंडा रख सकें, उतना रखें। इसके लिए हम कुछ भी खाने से ज्यादा पीना पसंद करते हैं। हाल ही में मौसम विभाग ने भी गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है। गर्मी का पारा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में Heat Stroke एक गंभीर समस्या बन सकती है।
तेज लू की हवाओं की चपेट में आने से आपकी सेहत को काफी गंभीर नुकसान हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है लू से बचने के लिए हम सभी जरूरी एहतियात बरतें। ऐसे में कुछ हेल्दी और Refreshing Drinks आप अपने घर पर बना सकते हैं, जो आपको हाइड्रेटेड रखेंगे और साथ ही, ठंडक का भी एहसास होगा। ऐसा ही एक ड्रिंक है सत्तू का शरबत, जिसे आप मिनटों में घर पर बना सकते हैं।
सत्तू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जैसे आयरन, मैग्नीशियम और मैंगनीज। साथ ही, इसमें काफी मात्रा में इनसॉल्यूबल फाइबर भी होता है, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसे में Heat Stroke से बचने के लिए सत्तू का शरबत (Sattu Sharbat) पीना एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह आपको पोषण और ठंडक दोनों देता है।
गर्मियों में लू की चपेट से बचाने में मदद करेगा सत्तू का शरबत
