By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: खेतड़ी थानांतर्गत कॉपर खदान में फंसे 14 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला, एक शव किया बरामद
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > खेतड़ी थानांतर्गत कॉपर खदान में फंसे 14 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला, एक शव किया बरामद
Jaipur

खेतड़ी थानांतर्गत कॉपर खदान में फंसे 14 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला, एक शव किया बरामद

RMT network
Last updated: May 16, 2024 7:30 am
RMT network
Share
4 Min Read
{"remix_data":[],"source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
SHARE

जयपुर। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की नीमकाथाना जिले में थाना खेतड़ी स्थित कोलिहान खदान में कोलकाता से आए दल द्वारा निरीक्षण के दौरान लिफ्ट की केबल टूटने से करीब 1500 फीट की गहराई में फंसे 15 व्यक्तियों में से 14 को एसडीआरएफ व कॉपर लिमिटेड की रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला सुरक्षित बाहर निकाल लिया, वहीं मुख्य सतर्कता अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडे का शव बरामद किया गया।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसडीआरएफ श्री अनिल पालीवाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:00 बजे स्टेट कंट्रोल रूम जयपुर से हिंदुस्तान कॉपर माइंस लिमिटेड खेतड़ी की खदान में करीब 1875 फीट की गहराई में 15 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को मिलने पर कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार आपदा राहत एवं बचाव के लिए जल महल पुलिस ग्रामीण लाइन में तैनात रेस्क्यू टीम प्रभारी प्लाटून कमांडर रवि वर्मा मय टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
एडीजी पालीवाल ने बताया कि थाना खेतड़ी अंतर्गत हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में कोलकाता से निरीक्षण के लिए एक टीम आई हुई थी। रात करीब 8:00 बजे निरीक्षण के दौरान लिफ्ट की केबल टूटने से लिफ्ट करीब 1500 फीट की गहराई में गिर गई। जिससे उसमें सवार 15 व्यक्ति फंस गए। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की रेस्क्यू टीम तथा स्थानीय प्रशासन फंसे हुए व्यक्तियों को बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी।
मौके पर जिला कलेक्टर शरद मेहरा तथा एसपी प्रवीण नायक मौजूद थे। मध्य रात करीब 3:00 बजे एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम प्रभारी रवि वर्मा 12 जवानों तथा आपदा राहत उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डिप्टी कमांडेंट राकेश पाल सिंह के सुपरविजन में एसडीआरएफ तथा कॉपर लिमिटेड की रेस्क्यू टीम द्वारा संयुक्त ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
टीम कमांडर रवि वर्मा 9 जवानों तथा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की रेस्क्यू टीम को लेकर दूसरी लिफ्ट एवं रेस्क्यू रोप की सहायता से घायलों तक पहुंचे। सबसे पहले गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर ट्राली की सहायता से -72 मीटर के लेवल से जीरो मीटर लेवल तक लेकर आए। उसके बाद पुली एवं रेस्क्यू रोप से घायलों को इंप्रोवाइज्ड स्ट्रेचर की मदद से प्लस 64 मीटर लेवल बेस तक बाहर निकाला गया।
फिर प्लस 64 मीटर बेस से खदान के वाहनों से 400 मीटर बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया। सबसे पहले रेस्क्यू टीमों ने तीन गंभीर घायलों को बाहर निकाला। उसके बाद पांच व्यक्तियों को और अंत में सभी सात व्यक्तियों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। साथ ही मृतक चीफ विजिलेंस ऑफिसर उपेंद्र कुमार पांडे के शव को बाहर निकाला गया।
माइंस से जीवित रेस्क्यू किए गए अधिकारी
इस ऑपरेशन में रेस्क्यू टीम ने केसीसी इकाई प्रमुख जीडी गुप्ता, कोलिहान खदान उप महाप्रबंधक एके शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत विनोद सिंह शेखावत, सहायक उप महाप्रबंधक मैकेनिक एके बेरा, मुख्य प्रबंधक खदान अर्णय भंडारी, सहायक उप महाप्रबंधक यशोराज मीणा, सहायक उप महाप्रबंधक विजिलेंस वनेन्दू भंडारी, फोटोग्राफर विकास पारीक, वरिष्ठ प्रबंधक रिसर्च निरंजन साहू, सुरक्षा अधिकारी करण सिंह, प्रबंधक प्रीतम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक खदान रमेश नारायण सिंह एवं कर्मचारी हरसी राम व भागीरथ को जीवित रेस्क्यू करने में सफलता हासिल की है।
एसडीआरएफ के इस टीम ने पाई सफलता
टीम प्रभारी प्लाटून कमांडर रवि वर्मा के साथ हैड कांस्टेबल इम्तियाज अली, कांस्टेबल हवा सिंह, धौल्याराम, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश, राजेंद्र, गिरधारी लाल, सुरेंद्र, मनराज, कानाराम एवं सागरमल।
रेस्क्यू टीम की हुई सराहना
मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर शरद मेहरा, एसपी प्रवीण नायक, विधायक खेतड़ी धर्मपाल गुर्जर तथा स्थानीय नागरिकों ने एसडीआरएफ की टीम को धन्यवाद दिया तथा रेस्क्यू टीम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लालकोठी योजना में तीन मंजिला अवैध बिल्डिंग को किया सील
Next Article दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो एसयूवी गाड़ियों की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332327
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

जेडीए ने दो स्थानों पर सैट बैक में अवैध निर्माण करने पर किया सील
दिवाली से पूर्व 159 आवंटियों को मिले सपनों के घर के आवंटन पत्र
पृथ्वीराज नगर क्षेत्र: 130 करोड़ से 5 पैकेजो में करवाया जा रहा है सीवर लाइन डालने का कार्य
आरएएस/आरटीएस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023, मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरना होगा आवेदन-पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम
विद्या आश्रम स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन शिविर में 64 यूनिट बल्ड एकत्रित किया
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account