जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जयपुर एग्जिबिशन एंड कंवेंशन सेंटर में तीन नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है।
महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए शाह ने पेट्रोलिंग स्कूटी और बाइक को हरी झंडी दिखाई। ये वाहन महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त बनाने और शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेंगे। इसके अलावा, फॉरेंसिक साइंस लैब के लिए नई वैन शुरू की गई। शाह ने पुलिस कार्य में तकनीक के उपयोग पर केंद्रित एक टेक्नोलॉजी आधारित सत्र की भी शुरुआत की, जिसमें डिजिटल और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, और कई अन्य कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे। शाह ने इस दौरान फॉरेंसिक साइंस लैब के लिए नई वैन, महिला सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग स्कूटी और बाइक को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे जयपुर, नए कानूनों पर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
