By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एलपीजी सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
    March 13, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर टक्कररोधी कवच प्रणाली का कार्य लगभग 2300 करोड़ की लागत से स्वीकृत
    March 13, 2026
    राजस्थान रॉयल्स 17 मार्च से जयपुर में प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू करेगी
    March 13, 2026
    प्रदेश में भी गैस, तेल तथा खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं: मदन राठौड
    March 13, 2026
    एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त
    March 13, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    “Aravali Fashion Show” राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ा फैशन प्लेटफॉर्म
    March 9, 2026
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त
Jaipur

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त

RMT network
Last updated: March 13, 2026 6:21 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश
अवैध भंडारण, दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश लगाने के दिये निर्देश
जिला स्तर पर 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष किया गया स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी
आमजन को जागरुक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जयपुर जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति की जारी है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जयपुर जिले में एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कठोर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस कार्य के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) युगांतर शर्मा को नोडल अधिकारी तथा जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण एवं जिला रसद अधिकारी जयपुर द्वितीय श्रीमती संघमित्रा बरडिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति पूर्ववत निर्बाध, सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन जयपुर द्वारा आमजन की शिकायतों के समाधान हेतु जिला स्तर पर 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2209016 है। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर 181, 112 तथा उपभोक्ता मामलात विभाग की हेल्पलाइन 14435 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अवैध भण्डारण, दुरुपयोग और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला सतर्कता यूनिट तथा विशेष प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। यह दल घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति में कमी, अवैध संग्रहण तथा ऊंचे दामों पर बिक्री जैसी गतिविधियों की निगरानी करेगा।
जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम द्वारा गठित विशेष प्रवर्तन दल ने श्रावणी गैस एजेंसी, मुरलीपुरा जयपुर तथा मणी एंटरप्राइजेस, रामगंज जयपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध पाई गई। एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा गैस एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ या कतार नहीं लगने देने के निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम तथा एलपीजी बिक्री अधिकारियों (बीपीसीएल, आईओसीएल एवं एचपीसीएल) के साथ समीक्षा की गई। बैठक में जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने, अवैध भण्डारण, दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश लगाने तथा आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति ओटीपी आधारित डिजिटल बुकिंग एवं डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड के माध्यम से ही की जाए तथा केवल वैध पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही गैस उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि उपभोक्ता घबराहट में अनावश्यक बुकिंग न करें और गैस का अनावश्यक भण्डारण भी न हो।
इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को बल्क एसएमएस के माध्यम से पिछली आपूर्ति के 25 दिन बाद ही बुकिंग स्वीकृत होने की जानकारी देने, ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय अधिकारियों को जिला सतर्कता यूनिट के साथ समन्वय रखने तथा सभी गैस एजेंसियों पर 25 दिवस पश्चात बुकिंग, उपलब्ध स्टॉक, बैकलॉग एवं आपूर्ति तिथि आदि की स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए। घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने के लिए भी एजेंसियों को सख्त निर्देशित किया गया।\\

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, आमजन को नहीं होगी कोई परेशानी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Next Article प्रदेश में भी गैस, तेल तथा खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं: मदन राठौड

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एलपीजी सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
Jaipur
March 13, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर टक्कररोधी कवच प्रणाली का कार्य लगभग 2300 करोड़ की लागत से स्वीकृत
Jaipur
March 13, 2026
राजस्थान रॉयल्स 17 मार्च से जयपुर में प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू करेगी
Jaipur Sports
March 13, 2026
प्रदेश में भी गैस, तेल तथा खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं: मदन राठौड
Jaipur
March 13, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

338359
Your IP Address : 216.73.216.170

You Might Also Like

यूपी नंबर की लग्जरी कार से 155 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा किया बरामद
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का शुभारंभ किया
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने छात्रों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ, छात्राओं को दी आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने की सीख
यमुना विहार योजना का शिविर 21 व 22 जुलाई को, शिविर में आवंटन सह मांग पत्र किये जायेंगे जारी
राजस्थान पर्यटन इकाई नीति, 2024 के ड्राफ्ट पर सुझाव 6 अक्टूबर तक आमंत्रित- पर्यटन आयुक्त
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account