जयपुर। जिले में पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट जरूर आई है, लेकिन उसम के कारण लोगों की हालत खराब हो गई। देररात्रि को उसम से राहत मिलने पर लोगों ने चैन की सांस ली। सोमवार को खिली तल्ख धूप ने भी लोगों को खासा परेशान किया। वैसे आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। शहर सहित आस-पास के क्षेत्र में रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली। धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर २ बजे बाद बादलों की लुकाछिपी का दौर जारी हुआ, जो देरशाम तक जारी रहा। बादलों के छाने से उमस बढ़ गई। इसके कारण लोगों का घरों में बैठना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 42 एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। आगामी दिनों में बादल छाए रहने एवं गर्मी से राहत की उम्मीद है। उमस व गर्मी के बाद बूंदाबांदी से शाम को मिली राहत नाथद्वारा. शहर में रविवार को सुबह से भीषण गर्मी एवं उमस का असर बना रहा। वहीं, बादलों की ओट रहने से दिन में तेज धूप से कुछ राहत मिली। वहीं, शाम के समय भी हवाओं के चलते रहने से गर्मी का असर कुछ कम हुआ। वहीं आसपास के क्षेत्र में भी गर्मी से सायंकाल राहत मिली। अपरांह के समय मामूली बूंदाबांदी भी हुई।
