जयपुर। जयपुर के प्रताप नगर स्थित कोचिंग हब को अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी), जोधपुर के विस्तार परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार कोचिंग हब को चरणबद्ध तरीके से आइआइटी को सौंपेगा। आइआइटी को राज्य सरकार नि:शुल्क कैम्पस उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा हॉस्टल व अन्य सुविधाओं को विकसित करने के लिए राज्य सरकार 20 हजार वर्ग मीटर भूमि भी देगी। इसके लिए राज्य सरकार ने आइआइटी, जोधपुर के निदेशक को पत्र लिखा है। नगरीय विकास विभाग के इस पत्र से कोचिंग संस्थानों को एक जगह लाने का सपना पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
मंडल के कर्मचारियों ने इस प्रक्रिया का विरोध शुरू कर दिया है। संगठन के अध्यक्ष दशरथ सिंह ने बताया कि जमीन और निर्माण की लागत करीब 691 करोड़ रुपए है। इसकी फाइल उच्च अधिकारियों से होती हुई वित्त विभाग तक गई। हालांकि, अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है।
आइआइटी जोधपुर को सौंपा जाएगा जयपुर का कोचिंग हब
