By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: अक्षरा छात्रवृत्ति कार्यक्रम सम्पन्न, 54 प्रतिभाओं को मिली 20 लाख की छात्रवृत्ति
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > अक्षरा छात्रवृत्ति कार्यक्रम सम्पन्न, 54 प्रतिभाओं को मिली 20 लाख की छात्रवृत्ति
Jaipur

अक्षरा छात्रवृत्ति कार्यक्रम सम्पन्न, 54 प्रतिभाओं को मिली 20 लाख की छात्रवृत्ति

RMT network
Last updated: August 5, 2024 6:47 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

हर परिस्थिति का मेहनत से सामना करें तो सफलता अवश्य मिलेगी- जिला कलेक्टर बालोतरा
बालोतरा।
रुमा देवी फाउंडेशन द्वारा आयोजित अक्षरा छात्रवृत्ति कार्यक्रम बालोतरा के द ज्यूरी रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ, जिसमें 54 प्रतिभाओं को 20 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की गई. रूमा देवी सुगणी देवी अक्षरा छात्रवृति के समन्वयक हरि गढवाल ने बताया की कार्यक्रम में खेल क्षेत्र से आठ खिलाडी, शिक्षा क्षेत्र में 37 विद्यार्थी, कला क्षेत्र से 5 कलाकर, मेडिकल और इंजीनियरिंग फिल्ड से 4 विद्यार्थी शामिल रहे. मेडिकल और इंजीनियरिंग फिल्ड से सम्बन्धी छात्रों को 75 हजार और अन्य प्रतिभाओं को 25 हजार की छात्रवृत्ति और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों में मुख्यतः उन परिवारों के बच्चों का चयन किया गया है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और शिक्षा, कला, खेल और मेडिकल व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रगति करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित अतिथियों और विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति चयन हेतु स्क्रीनिंग प्रोसेस के बारे में अवगत कराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बालोतरा जिला कलेक्टर सुशीलकुमार ने कहा कि रुमा देवी फाउंडेशन की यह अनूठी पहल है. जिसमें वास्तविक जरूरतमंद प्रतिभागियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है. उन्होंने विद्यार्थियो को प्रेरित करते हुए कहा की जीवन में कभी भी निराश नहीं हो और विषम परिस्थितियों का सामना मेहनत से करे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
आईएएस मोहनलाल जाखड ने कहा की आज के समय में विद्यार्थियों के लिए बहुत सारे अवसर उपलब्ध है. अपनी मेहनत से अपना लक्ष्य हासिल करें और अपने एवं अपने परिवार के सपने पुरे करें. डॉ वेदप्रकाश त्यागी मेम्बर ऑफ़ राजस्थान आयुर्वेद परामर्शदात्री समिति ने कहा की मैंने ऐसा कार्यक्रम आज तक नहीं देखा है. उन्होंने रुमा देवी और विद्यार्थियों से देश के किसी में कॉलेज में प्रवेश हेतु सहयोग देने का वादा किया और छात्रवृत्ति कार्यक्रम हेतु 5 लाख का सहयोग करने का वादा किया।
निर्मल गहलोत संस्थापक उत्कर्ष क्लासेज ने छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा की अगर रुमा देवी फाउंडेशन ऐसे कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर में करता है तो वो पूरा सहयोग करेंगे. उन्होंने स्क्रीनिंग के माध्यम से सबसे जरुरतमं बच्चों के चयन के लिए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा इच्छा, ज्ञान और क्रिया से किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त की जा सकती है. भाग्य को कोसना बंद करें और अपनी मेहनत पर भरोसा करें. भजन गायक प्रकाश माली ने कहा की रुमा जी ने साधारण परिवार में जन्म लेकर अपने जीवन को असाधारन बनाया है. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुवे कहा की कर्म करने से भाग्य बनता है और निश्चित रूप से सफलता मिलती है।
डॉ कुलदीप रतनु निदेशक इण्डिया पॉलिसी फाउंडेशन नई दिल्ली ने कहा की विद्यार्थी को किसी भी तरह का सहयोग प्रदान करना बड़ी बात है. रुमा जी जैसे लोग विरले होते है जो विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करते है. उन्होंने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा की जीवन में आने वाली किसी भी कठिनाई से घबराना नहीं चाहिए. ये जीवन का एक भाग है जिससे निखरकर व्यक्ति खरा सोना बनता है. जर्मन वैज्ञानिक डॉ इल्से कोहलर रोलेफसन ने रुमा देवी के प्रयासों की सराहना करते हुवे कहा की उन्होंने ऐसा कार्यक्रम पहली बार देखा है जिसमें अलग अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है. गौरतलब है की इल्से कोहलर राजस्थान में पिचले 25 वर्षों से ऊंट संरक्षण हेतु कार्यरत है और भारत के राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित है | नरपत राज ने संस्थान की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया. कार्यक्रम में कविता कुमारी, पायल जैन ने अपने विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में हनुमंत सिंह राठोड़ लोकहित पशुपालक संस्थान, सोनाराम के जाट, भुवनेश्वर सिंह चौहान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बालोतरा, नानू राम सैनी अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा, सुमित्रा जैन सभापति बलोतरा नगर परिषद, गौमती चौधरी अधीक्षक वीर तेजाजी बालिका छात्रावास, ओम बाठिया समाजसेवी, ममता जोगेंद्र प्रजापत प्रधान पटौदी, ईश्वर सिंह चौहान इत्यादी बतौर अतिथि उपस्थित रहे | कार्यक्रम में जोगाराम भोजासर, चेतन सिंह धतरवाल जगदीश कुमार ज्याणी, हिम्मत कुमार बेनीवाल एनआरआई इत्यादी का सक्रीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने संघर्ष की कहानियों को साझा किया. भेराराम द्वारा एकल नृत्य, दमी और सखियों द्वारा हरजस गायन, प्रकाश खट्टू, केहराराम, प्रियंका कुमावत, अशोक सहेलिया द्वारा वीणा भजन की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा निर्मित रुमा देवी के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री, रुमा देवी सुगनी देवी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वाणी उत्सव को एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम में प्रतिभागियों के माता पिता और समुदाय के प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह के अंत में संस्थान सचिव विक्रम सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन आकाशवाणी उद्धोषक जसवंत सिंह डूडी, उम्मेद सिंह सियोल, और अंजली राव द्वारा किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दो न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर दिन दहाड़े हुई चोरी का मामला: तीन गिरफ्तार, चोरी का बाकी माल सोने चांदी के जेवरात बरामद
Next Article रियल ज्वैलरी और साडीज के सतरंगी लहरियाँ में इंडिया ग्लैम की मॉडल्स ने साकार किया सावन महोत्सव

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332210
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022, 15 से 22 जुलाई तक होगी तृतीय विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग
सरदार पटेल से प्रेरणा लेकर युवा ‘राष्ट्र प्रथम’ को रखें सर्वोपरि- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
पीआरएन-साउथ में सैट बैक में किये गये अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, सड़क सीमा से हटाए अतिक्रमण
कार्यकारी समिति की बैठक: निर्माण कार्यो का थर्ड पार्टी होगा इनसपेक्शन
दो दिवसीय अंतर-एजेंसी राज्य सम्मेलन सम्पन्न: महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम पर व्यापक चर्चा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account